लखनऊ: दीपावली के दिन तीन घंटे पहले बंद हो जाएगी मेट्रो ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो ने दीपावली के दिन चार नवंबर को प्रदेश की राजधानी में मेट्रो सेवा रात में निर्धारित समय से तीन घंटे पहले बंद करने की जानकारी दी है। मंगलवार को मेट्रो प्रबंधन की ओर से जारी बयान के अनुसार चार नवंबर को लखनऊ में मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शाम सात …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो ने दीपावली के दिन चार नवंबर को प्रदेश की राजधानी में मेट्रो सेवा रात में निर्धारित समय से तीन घंटे पहले बंद करने की जानकारी दी है। मंगलवार को मेट्रो प्रबंधन की ओर से जारी बयान के अनुसार चार नवंबर को लखनऊ में मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेंगी|

उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में मेट्रो रेल का परिचालन सुबह छह बजे से रात दस बजे तक होता है। मगर दीपावली के त्योहार को देखते हुए मेट्रो सेवा को रात में तीन घंटे पहले बंद करने का निर्णय किया गया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ट्रेन सेवा दीपावली के दिन सुबह 6 बजे दोनों टर्मिनलों (चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन) से यथावत शुरू होगी। किंतु उस दिन दोनों टर्मिनल से अंतिम ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगी।

संबंधित समाचार