रायबरेली: हाईवे पार कर रहे युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर पट्टी रहस कैथवल गांव के मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदारी गंज गांव निवासी श्याम बाबू रोडवेज सरकारी बस में संविदा पर …

रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर पट्टी रहस कैथवल गांव के मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदारी गंज गांव निवासी श्याम बाबू रोडवेज सरकारी बस में संविदा पर चालक के पद पर तैनात था। सोमवार की रात वह गांव के ही पास किसी कार्य से पैदल हाईवे पार कर रहा था।

इसी बीच रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से भागने में कामयाब रहा। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। वाहन समेत चालक की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार