पॉलिटेक्निक छात्रों को मिली राहत, 16 नवंबर से मिलेगी अंकतालिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पॉलीटेक्निक छात्रों की प्रथम से लेकर अतिंम सेमेस्टर तक के परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को 16 नवंबर से अंकतालिका मिलनी शुरू हो जायेगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि अब छात्रों को परेशानी नहीं होगी 16 नवंबर से अंकतालिका दी जायेंगी। विभाग के अधिकारियों …

लखनऊ। पॉलीटेक्निक छात्रों की प्रथम से लेकर अतिंम सेमेस्टर तक के परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को 16 नवंबर से अंकतालिका मिलनी शुरू हो जायेगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि अब छात्रों को परेशानी नहीं होगी 16 नवंबर से अंकतालिका दी जायेंगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंकतालिकाएं छपनी शुरू हो गयी हैं। जल्द ही विभाग के पास आ जायेंगी।

बता दें कि इस संबंध में पॉलीटेक्निक अंतिम सेमेस्टर के छात्र पंकज यादव, जितेन्द्र कुमार, राकेश सिंह, अनूप वर्मा समेत कई छात्रों ने सचिव को पत्र लिखा था। छात्रों का कहना था कि प्रदेश भर में छात्र परेशान हो रहे हैं। दरअसल कोरोना महामारी के कारण इस बार पालीटेक्निक संस्थाओं की परीक्षाएं देर से हुई थी। इसमें अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 सितंबर को हुई थीं और इसका परिणाम परिषद ने 24 घंटे के अंदर ही जारी कर दिया गया था। लेकिन प्रमाण पत्र और अंकतालिका नहीं मिल सकी है। वहीं सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद सुनील सोनकर ने कहा कि अब छात्रों को तय समय में अंकतालिका मिल जायेगी।

दो साल बाद बैक पेपर वाले पास 

वहीं राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक से वर्ष 2019 में पढ़ाई करने वाले 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया है। दरअसल 2019 अन्तिम वर्ष के 11 हजार 12 छात्र-छात्राएं ऐसे थे जिनके परीक्षा परिणाम में बैक लगी थी। यू-राइज पोर्टल ने इन अभ्यर्थियों की परीक्षा ही नहीं करायी न ही औसत अंक देकर उत्तीर्ण किया। जबकि इसके बाद वर्ष की परीक्षाएं भी हो गईं। ये छात्र लगातार अपने कॉलेज और प्राविधिक शिक्षा परिषद के चक्कर लगा रहे थे लेकिन अब इन्हें राहत मिली है।

संबंधित समाचार