बरेली: कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता से सिपाही ने की अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संगठन के साथी कार्यकर्ता के बारे में जानकारी करने कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता से सिपाही ने अभद्रता व हाथापाई की। भाजपाइयों ने एसएसपी से शिकायत कर सिपाही के खिलाफ की मांग उठाई है। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात वह भाजपा युवा मोर्चा के …

बरेली, अमृत विचार। संगठन के साथी कार्यकर्ता के बारे में जानकारी करने कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता से सिपाही ने अभद्रता व हाथापाई की। भाजपाइयों ने एसएसपी से शिकायत कर सिपाही के खिलाफ की मांग उठाई है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गौरव शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात वह भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विक्की मौर्य के बारे में जानकारी करने कोतवाली पहुंचे थे। बताया कि रात्रि ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही ने बातचीत के दौरान उनसे अभद्रता शुरू कर दी। भाजपा नेता का आरोप है कि जब उन्होंने सिपाही को गलत व्यवहार करने से रोका तो उसने धक्का देते हुए भाजपा नेता को बाहर धकेल दिया। जिला मंत्री के साथ पहुंचे उनके साथियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि सिपाही ने हाथापाई शुरू कर दी।

मामला बढ़ता देख भाजपा नेता अपने साथियों के साथ वहां से वापस आ गए। इसके बाद मंगलवार को गौरव शर्मा संगठन कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत एसएसपी से की। शिकायत के दौरान भाजपा नेता ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।

संबंधित समाचार