बरेली: पति ने हड़प लिए पत्नी के 15 लाख, मांगने पर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटियों की शादी के लिए इकट्ठे किए ₹15 लाख रुपये महिला ने अपने पति को रखने को दे दिए। जब महिला ने रुपए वापस मांगे तो पति रुपए देने की बात से ही मुकर गया और महिला व बेटियों के साथ मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। बेटियों की शादी के लिए इकट्ठे किए ₹15 लाख रुपये महिला ने अपने पति को रखने को दे दिए। जब महिला ने रुपए वापस मांगे तो पति रुपए देने की बात से ही मुकर गया और महिला व बेटियों के साथ मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

मीरगंज के मोहल्ला मीर खां बाबर नगर निवासी फरजाना ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं। उन्होंने बेटियों की शादी के लिए 15 लाख रुपए इकट्ठे किए थे। जिसे उन्होंने अपने पति जावेद हुसैन को दो साल पहले रखने के लिए दिया था। जब पति से रुपए मांगे तो वह उसे धमकाने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि उसका पति गलत संगत में पड़ गया है। मंगलवार को महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार