कानपुर में जीका वायरस का कहर बरकरार, मिले 14 नए केस
कानपुर। कानपुर में जीका वायरस का कहर बना हुआ है, जिले में जीका वायरस के 14 नए केस मिले है। इन मरीजों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इसके साथ मरीजों की कुल 25 गई है। इसपर DM ने CMO समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। मच्छरों से रहे सावधान जीका …
कानपुर। कानपुर में जीका वायरस का कहर बना हुआ है, जिले में जीका वायरस के 14 नए केस मिले है। इन मरीजों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इसके साथ मरीजों की कुल 25 गई है। इसपर DM ने CMO समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
मच्छरों से रहे सावधान
जीका एक मच्छर से फैलने वाला वायरस है जो एडीज नाम की प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। WHO के अनुसार यह मच्छर आमतौर पर दिन में ही काटते हैं। जीका वायरस के कई लक्ष्ण डेंगू जैसे ही रहते हैं, लेकिन ये ज्यादा घातक साबित होता है। बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द जीका वायरस कॉमन लक्षण हैं, जो मरीज में देखे जा सकते हैं।
बनाया गया अलग वार्ड
जीका के मरीजों का इलाज काशीराम अस्पताल में किया जा रहा है, यहां इनके लिए अलग वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने भा जीका वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाए है।
