हरदोई: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कांग्रेस कमेटी हरदोई की ओर से कलेक्ट्रेट में बुधवार को खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने व किसानों को सुगमता से खाद को उपलब्धत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी …

हरदोई। कांग्रेस कमेटी हरदोई की ओर से कलेक्ट्रेट में बुधवार को खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने व किसानों को सुगमता से खाद को उपलब्धत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने किया। इसपर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता व अव्यस्था की वजह से उत्तर प्रदेश के किसानों को बुआई के मौसम में सुबह से शाम तक खाद वितरण केंद्रों  DAP खाद के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें DAP खाद नहीं मिल रही है। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। खाद लेने के लिए कई दिन तक किसानों को भूखे प्यासे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। जिसकी वजह से किसान आत्महत्या तक करने को विवश है।

वहीं, इसपर जिलाध्यक्ष का कहना है की खाद की कालाबाजारी हो रही है। सत्ताधारी लोग अपने चहेतों और दलालों को खाद दिलवा रहे हैं। जबकि आम किसान एक बोरी डीएपी के लिए तरस रहा है।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, जिला महासचिव शिवपाल वर्मा, अभिषेक मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर वर्मा, सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार