महंगाई को लेकर प्रियंका और मायावती का भाजपा सरकार पर हमला, जानें क्या कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट किया “ त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं।भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने बुधवार को ट्वीट किया “ त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं।

भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2 रुपए घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा। जनता माफ नहीं करेगी।

उधर, बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया “केन्द्र व सभी राज्य सरकारें भी लोगों के रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं खासकर खाद्यान्न आदि की कीमतों को

नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रही है। जिसका दुष्प्रभाव आम जनजीवन के साथ-साथ दीपावली जैसे खास पर्वों पर भी पड़ा है।

सरकार इस ओर ध्यान जरूर दें….

गौरतलब है कि पिछले हाल के महीनों में पेट्रोलियम पदार्थों और खाद्य तेल की कीमतें लगातार बढ़ने से खासकर निम्न और मध्यम वर्ग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष भी समय समय पर भाजपा सरकार पर प्रहार करते रहे हैं।

संबंधित समाचार