संतोष, मंतोष सरकारी वेबसाइट हैक कर जारी करते थे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई  दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने सरकारी वेबसाइट हैक कर लोगों से मोटी रकम लेकर नकली जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त संतोष और मंतोष के रूप में की गई है। दोनों समस्तीपुर, बिहार के रहने वाले है। साइबर क्राइम …

नई  दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने सरकारी वेबसाइट हैक कर लोगों से मोटी रकम लेकर नकली जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त संतोष और मंतोष के रूप में की गई है। दोनों समस्तीपुर, बिहार के रहने वाले है। साइबर क्राइम पुलिस थाना, करनाल रेंज की टीम ने उन्हें उनके गांव से जाकर गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों की तरफ से हरियाणा ही नहीं बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में सरकारी वेबसाईट हैक कर करीब 800 नकली जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किये गये हैं।   मामला तब सामने आया था जब करनाल सिवल अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत की थी कि अस्पताल के जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र पंजीकरण यूनिट की ईमेल आईडी हैक की गई है।

पुलिस के अनुसार जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक व्हाट्सएप समूह बनाया था और जैसे ही कोई उनसे प्रमाणपत्र के लिए संपर्क करता था, वह समूह में संदेश डालते थे व एक आरोपी विकास (मध्य प्रदेश निवासी) वेबसाईट हैक कर लिंक समूह को देता था। उसके बाद आरोपी वेबसाईट खोलकर संबद्ध ‘ग्राहक‘ का प्रमाणपत्र बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से ही भेज देते थे। ‘ग्राहक‘ से मोटी फीस ली जाती थी, जिसका भुगतान डिजीटल माध्यम से होता था। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अन्य आरोपियों व फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार