फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर लिखा गया अयोध्या कैंट
अयोध्या। काफी दिनों से चल रही कवायद आखिरकार रंग लाई। बुधवार को सांसद की मौजूदगी में फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्डों पर अयोध्या कैंट लिख दिया गया है। सांसद लल्लू सिंह ने साधु-संतों व अयोध्या वासियों की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। लल्लू सिंह ने कहा कि स्टेशन का नाम बदल …
अयोध्या। काफी दिनों से चल रही कवायद आखिरकार रंग लाई। बुधवार को सांसद की मौजूदगी में फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्डों पर अयोध्या कैंट लिख दिया गया है। सांसद लल्लू सिंह ने साधु-संतों व अयोध्या वासियों की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
लल्लू सिंह ने कहा कि स्टेशन का नाम बदल जाने से देशवासी भी खुश हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करता हूं। गौरतलब है कि सांसद लल्लू सिंह काफी दिनों से फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट करने की केंद्रीय नेतृत्व के गुजारिश कर रहे थे।
केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद अभी हफ्ते भर पहले प्रदेश सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया था। बता दें कि योगी सरकार ने आते ही फैजाबाद का नाम अयोध्या कर दिया था। इसके बाद नगर निगम व मंडल का नाम भी अयोध्या कर दिया था।
