बरेली: जिले में निकले डेंगू के पांच मरीज
बरेली, अमृत विचार। डेंगू का प्रकोप लगातार कहर बरपा रहा है। बुधवार को जिले भर में 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा अब 424 पर पहुंच गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीज …
बरेली, अमृत विचार। डेंगू का प्रकोप लगातार कहर बरपा रहा है। बुधवार को जिले भर में 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा अब 424 पर पहुंच गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) की टीम सक्रिय है। बुधवार को जिस क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिले हैं वहां टीमों की ओर से 321 घरों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
