बरेली: दरोगा पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला ने दरोगा और सिपाहियों को घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि आरोपी पुलिसकर्मी उनका मोबाइल और डीवीआर भी साथ ले गए। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। फाइक इन्क्लेब निवासी शकीला बेगम ने बताया कि जगतपुर चौकी इंचार्ज सिपाहियों को …

बरेली, अमृत विचार। महिला ने दरोगा और सिपाहियों को घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि आरोपी पुलिसकर्मी उनका मोबाइल और डीवीआर भी साथ ले गए। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।
फाइक इन्क्लेब निवासी शकीला बेगम ने बताया कि जगतपुर चौकी इंचार्ज सिपाहियों को लेकर उनके घर में घुस गए और महिलाओं से अभद्रता की। दबिश के दौरान उनके साथ कोई महिला सिपाही भी नहीं थी।

पुलिस ने उनके घर का सामान भी तोड़ दिया। यह घटना उनके मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तो पुलिसकर्मी उनका मोबाइल और डीवीआर भी जबरन ले गए। महिला ने इसकी शिकायत बुधवार को एसएसपी से की है। इसके बाद एसएसपी ने एएसपी को मामले की जांच दी है।

वहीं चौकी इंचार्ज जगतपुर अवधेश यादव ने बताया कि 19 जुलाई को सैलानी पर मुन्ना खां की नीम के पास मोहम्मद आरिफ अहमद को चार लोगों ने घेरकर मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी। पुलिस ने तब चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शकीला बेगम का बेटा चांद और एक अन्य नदीम इस मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने चांद को गिरफ्तार कर लिया है। इसलिए महिला उन पर आरोप लगा रही है।

महिला की शिकायत की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते है तो दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार