बरेली: पुजारी ने पहले खाया नशीला पदार्थ, फिर फांसी लगाने का प्रयास
बरेली, अमृत विचार। दबंगों से परेशान मंदिर के पुजारी ने पहले तो नशीला पदार्थ खाया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुजारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत शाम को एसएसपी आवास पर पहुंचकर की है। …
बरेली, अमृत विचार। दबंगों से परेशान मंदिर के पुजारी ने पहले तो नशीला पदार्थ खाया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुजारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत शाम को एसएसपी आवास पर पहुंचकर की है।
कोतवाली के बिहारीपुर स्थित श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर के पुजारी पंकज भारद्वाज ने बताया कि वह बदायूं के गांव बिरौतिया के रहने वाले हैं। बीते तीन साल से वह अपने भाई अनिल प्रकाश के साथ मंदिर में पुजारी हैं। पीड़ित ने बताया कि सोमवार दोपहर को मंदिर के पास ही रहने वाले कुछ लोग आये और धुलाई वाला पाईप देने को कहा। मंदिर का गेट बंद होने के कारण उन्होंने पाईप देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी जबरन मंदिर में घुस आए और गेट भी तोड़ दिया।
इसके साथ ही उनके भाई अनिल प्रकाश के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने समझौता करा दिया। इसके बाद से आरोपी उन्हें लगातार धमकियां दे रहे थे। इसी से परेशान होकर उनके भाई पुजारी अनिल प्रकाश ने नशीला पदार्थ खा लिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
यह देखकर उनके भाई ने उन्हें उतारा और गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पंकज भारद्वाज बुधवार शाम को ही एसएसपी आवास पहुंचे और मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
