केदारनाथ धाम से पहाड़ के पानी और जवानी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कही बड़ी बात
देहरादून, अमृत विचार। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने कोरोना संक्रमण में साहस का परिचय दिया। कोरोना टीकाकरण की पहली डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। ये उत्तराखंड की ताकत है, सामर्थ्य है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की …
देहरादून, अमृत विचार। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने कोरोना संक्रमण में साहस का परिचय दिया। कोरोना टीकाकरण की पहली डोज में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। ये उत्तराखंड की ताकत है, सामर्थ्य है। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी अब उसी के काम आएगी, पलायन रुकेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद कहा। कहा कि जितनी ऊंचाई पर उत्तराखंड है, वह उतनी ही ऊंचाई हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि यह भारत की संस्कृति की व्यापकता का आलौकिक दृश्य है। उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया। कहा कि भारत की महान ऋषि परंपरा है। सभी का नाम लूंगा तो एक हफ्ता लग जाएगा। मैं यहां जब भी आता हूं, कण-कण से जुड़ जाता हूं। कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है। कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाईवे से जुड़ रहे हैं। भविष्य में यहां केदारनाथ तक श्रद्धालु केवल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यहां पास में पवित्र हेमकुंड साहिब भी हैं। हेमकुंड साहिब के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोपवे बनाने की तैयारी है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इसका नतीजा है कि चारधाम यात्रा में आने वाले भक्तों की संख्या लगातार रिकॉर्ड बढ़ रही है। उन्होंने ‘जय केदार’ के जयकारों के साथ संबोधन समाप्त किया।

