नैनीताल: 7 से 10 नवंबर तक बंद रहेगा खैरना-काकड़ीघाट एनएच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,  अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकड़ीघाट तक मलबा सफाई होने के कारण 7 से 10 नवंबर तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एनएच ईई सुनील कुमार ने कहा कि खैरना से काकड़ीघाट के बीच आपदा के दौरान भारी मलबा आया है। इससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए मलबा …

नैनीताल,  अमृत विचार। राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकड़ीघाट तक मलबा सफाई होने के कारण 7 से 10 नवंबर तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

एनएच ईई सुनील कुमार ने कहा कि खैरना से काकड़ीघाट के बीच आपदा के दौरान भारी मलबा आया है। इससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात के लिए मलबा हटाना आवश्यक है।

इस पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से खैरना से काकड़ीघाट के बीच मलबा सफाई के लिए सात से 10 नवंबर तक एनएच को बंद करने का अनुरोध किया था। इस पर जिलाधिकारी ने एनएच बंद रखने की अनुमति दे दी है।

संबंधित समाचार