हल्द्वानी: खून से लिखा मेयर को खत, सफाई कर्मचारियों ने अनशन स्थल पर रखे जूते चप्पल
हल्द्वानी, अमृत विचार। ‘मेयर आप जीते, आप के लोग जीते, हमें माफ कीजिए, छह कर्मचारियों को बहाल कीजिए!’ पंक्तियों के रूप में खून से खत लिखकर सफाई कर्मचारी मेयर के घर पहुंच गया। कर्मचारी का खत देख मेयर का पारा चढ़ गया। फिर इस कर्मचारी ने छह कर्मचारियों की बहाली की मांग रखी। देवभूमि उत्तराखंड …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ‘मेयर आप जीते, आप के लोग जीते, हमें माफ कीजिए, छह कर्मचारियों को बहाल कीजिए!’ पंक्तियों के रूप में खून से खत लिखकर सफाई कर्मचारी मेयर के घर पहुंच गया। कर्मचारी का खत देख मेयर का पारा चढ़ गया। फिर इस कर्मचारी ने छह कर्मचारियों की बहाली की मांग रखी।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी पिछले 27 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बर्खास्त हुए छह कर्मचारियों को नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर उनका 13वें दिन भी अनशन जारी रहा। छोटी दिवाली के दिन संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बहाली की मांग को लेकर खून से पत्र लिखा और मेयर को सौंपने उनके घर चले गए। अनशन स्थल पर जूते चप्पल रखकर रोष जाहिर किया।

उन्होंने बताया कि नौकरी के लिए जूते चप्पल पहनने को कहा गया था, यदि इससे कर्मचारियों को रोजी रोटी मिलती है तो हम उसके लिए भी राजी हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, बांकेलाल, जय प्रकाश, विजयपाल, रवि चिंडालिया, चौधरी अशोक, विजय, अनिल भारती, रोहित टांक, आजाद, दिनेश चौधरी, प्रेम सिंह, मुकेश, संजीव, विजय, लक्की, मंजू, कृष्णा, अनिता मौजूद रहे।
