अमरोहा : अफीम तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ हुई हाथापाई व पथराव
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर अफीम तस्कर को पकड़ने पहुंची हसनपुर पुलिस टीम के साथ हाथापाई, जमकर बवाल किया। पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने मुख्य तस्कर को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। गुरुवार को मुखबीर की सूचना पर अफीम तस्कर को पकड़ने पहुंची हसनपुर पुलिस टीम के साथ हाथापाई, जमकर बवाल किया। पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने मुख्य तस्कर को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला शहीद की है।
मोहल्ला निवासी एक सरकारी शिक्षक का भाई पूर्व सभासद है। आरोप है कि वह अफीम की तस्करी करता है। सूचना मिलते ही दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तस्करों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। तभी आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जमकर बवाल किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए और बिगड़ते हालातों को संभाला। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य बवालियो को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों पूछताछ कर रही है। बवाल की घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। सीओ सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई है। आरोपियों ने ईंट मारकर पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
