हरदोई: दूसरा समझा उसे दे रहा है गाली…फिर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक की मौत
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौढ़ा में गुरुवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी का मुताबित, गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेश …
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौढ़ा में गुरुवार रात मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चल गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी का मुताबित, गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेश कुमार गुरुवार की रात परचून की दुकान से बीड़ी लेकर आ रहा था। इस बीच रास्ते में उसका गांव के ही एक व्यक्ति से मामूली विवाद हो गया। विवाद खत्म होने के बाद राजेश गालियां देता हुआ जा रहा था, इसी दौरान वहां मौजूद गांव निवासी सुशील ने यह समझा कि राजेश उसे गाली दे रहा है। इसी को लेकर राजेश और सुनील के बीच विवाद हो गया।
कुछ ही देर में सुशील के अन्य साथी भी वहां आ गए और उन्होंंने राजेश को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर राजेश का बड़ा भाई श्याम बरन भी मौके पर पहुंच गया और बीच-बचाव की कोशिश करने लगा, लेकिन आरोपियों ने श्याम बरन की भी पिटाई कर दी। लाठी डंडों की चोट के कारण श्याम बरन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी फरार हैं। मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
