मुरादाबाद : मेंढ के विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के जेबड़ा गांव में मेढ़ के विवाद में चचेरे भाइयों ने किसान को गोली मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंंचा बरामद कर लिया …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के जेबड़ा गांव में मेढ़ के विवाद में चचेरे भाइयों ने किसान को गोली मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंंचा बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पाकबड़ा के जेबड़ा गांव निवासी ऋषिपाल (35) का अपने चचेरे भाई विनय पुत्र राजेंद्र और धर्मेंद्र पुत्र हरपाल से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि किसान ऋषिपाल गुरुवार को अपने खेत पर गया था। इसी दौरान वहां विनय और धर्मेंद्र भी खेत पर पहुंच गए। यहां ऋषिपाल और विनय के बीच मेढ़ को लेकर विवाद हो गया। किसान ने कहा कि मेढ़ उसके खेत में आ रही है। वो उसे हटाने आया है। विनय ने मेढ़ हटाने का विरोध किया। आरोप है कि ऋषिपाल ने फाबड़े से मेढ़ काटी तो विनय ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली किसान के कंधे में लगी और वह घायल हो गया।
गोली की आवाज से सुनकर आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर किसान के परिजन खेत पर पहुंच गए और वह घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर किसान को रेफर कर दिया गया है। देर रात किसान को कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी विनय और धर्मेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी विनय को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचे भी बरामद कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
