हरदोई: दूसरे गांव में मजदूर लेने गए किसान को मारी गोली
हरदोई। हरदोई में गोपाली थाना क्षेत्र में दूसरे गांव में मजदूरों को लेने गए किसान को उसके गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी देने के दो घंटे बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा …
हरदोई। हरदोई में गोपाली थाना क्षेत्र में दूसरे गांव में मजदूरों को लेने गए किसान को उसके गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी देने के दो घंटे बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने घायल किसान की बेटी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि गोपाली थाना क्षेत्र के भाहपुर निवासी शिरीष शुक्रवार को आलू की फसल की बुवाई के लिए मजदूर को लेने के लिए पड़ोसी गांव निजामपुर गए थे। घायल किसान के भाई गिरीश ने बताया मजदूर न मिलने पर शिरीष वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच निजामपुर निवासी एक युवक ने तमंचे से शिरीष को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। गिरीष के भाई का आरोप है कि इस बीच पुलिस ने घायल युवक की बेटी के एक थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस गोली मारने की वजह की जांच करने में भी जुटी है।
