श्रीनगर के अस्पताल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर के एक प्रमुख अस्पताल के परिसर में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कुछ समय तक गोलीबारी होने से वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शेरे कश्मीर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइसेंज, बेमिना, श्रीनगर में हुई और आतंकवादी इसके बाद वहां …

श्रीनगर। श्रीनगर के एक प्रमुख अस्पताल के परिसर में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कुछ समय तक गोलीबारी होने से वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शेरे कश्मीर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइसेंज, बेमिना, श्रीनगर में हुई और आतंकवादी इसके बाद वहां से बच निकलने में कामयाब रहे।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया“ आतंकवादी वहां मौजूद नागरिकों की उपस्थित का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।” सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि अस्पताल में आतंकी मौजूद हैं जिसके बाद सुरक्षा बलों की एक छोटी से टुकड़ी ने अभियान शुरू किया।

सूत्रों ने बताया कि जब सुरक्षा बलोें ने आतंकवादियों को ललकारा तो उन्होंने उन पर गोलीबारी कर दी और वे वहां मौजूद लोगों के बीच से भाग निकलने में कामयाब रहे। सुरक्षा बलोें ने इस दौरान काफी धैर्य का परिचय दिया और कोई गोलीबारी नहीं की क्योंकि नागरिकों के हताहत होने का अंदेशा था। घटना के बाद ही भारी संख्या में सुरक्षाबलाें ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश के लिए सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

संबंधित समाचार