संभल : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो घायल
संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन में दो पक्षों काफी दिनों से व्यापार को लेकर रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से 2 लोग घायल हो गए। शुक्रवार की सुबह सौधन कस्बे में महिलाएं और …
संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र के सौंधन में दो पक्षों काफी दिनों से व्यापार को लेकर रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से 2 लोग घायल हो गए।
शुक्रवार की सुबह सौधन कस्बे में महिलाएं और पुरुष एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमलावर हो गए। सौंधन गांव निवासी जाबिद और अख्तर की गांव में ही किंग सैलून है। दोनों में किसी बात को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को जाबिदा ने अख्तर के मुंह पर डंडा मार दिया जिससे अख्तर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उस वक्त दोनों को समझाकर मामले को शांत कर दिया।
पर अगले दिन सुबह ही दोनों पक्ष के लोगों में फिर तनातनी हो गई। लाठी डंडे चलने लगे। महिलाओं ने भी लाठी डंडे उठा लिए। कस्बे के बीचोंबीच लगभग आधे घंटे तक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए।
मौके पर पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष फरार हो गए तथा दूसरी जगह जाकर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया, जिसमें एक तरफ से अफसाना पत्नी जावेद तथा दूसरी तरफ से अख्तर का भाई अफसर पुत्र मुंशी घायल हो गए। अफसर, अख्तर तथा अफसर का भतीजा चेता सिंह को तथा दूसरे पक्ष से जाबिद, एहसान तथा आबिद को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।
