रूस ने ऑकस को लेकर चीन, आसियान की चिंताएं साझा की: बेलौसोव
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति में रूसी प्रतिनिधि एंड्री बेलौसोव ने कहा है कि रूस ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका (ऑकस) के बीच सुरक्षा समझौते को लेकर चीन और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के सदस्यों द्वारा व्यक्त की गयी चिंताओं को साझा किया है और इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए …
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रथम समिति में रूसी प्रतिनिधि एंड्री बेलौसोव ने कहा है कि रूस ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका (ऑकस) के बीच सुरक्षा समझौते को लेकर चीन और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के सदस्यों द्वारा व्यक्त की गयी चिंताओं को साझा किया है और इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना है।
बेलौसोव ने कहा,“हमनें प्रथम समिति में चीन द्वारा व्यक्त की गई चिंताएं साझा की हैं। आसियान देशों द्वारा ऑकस को लेकर काफी गंभीर चिंता व्यक्त की गई है क्योंकि उनका मानना है कि यह त्रिपक्षीय तकनीकी साझेदारी क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उदाहरण के तौर पर, इंडोनेशिया और मलेशिया ने कहा है कि इस पहल के लागू होने से क्षेत्र में हथियारों को जमा करने की होड़ लग सकती है।”
उन्होंने कहा, “आसियान को इस बारे में अधिक जानकारी देने की आवश्यकता है कि इस त्रिपक्षीय सहयोग के तहत किस तरह के काम किए जाएंगे। इसके बारे में सब कुछ पता लगने के बाद ही हम सुरक्षा, परमाणु अप्रसार व्यवस्था और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समझौतों के ढांचे के तहत प्रतिभागियों की प्रतिबद्धताओं पर आधारित इस पहल के प्रभाव के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगे और इस बारे में कोई सवाल उठा पाएंगे।
