हल्द्वानी: मछली वन में ट्रंच बियर का निर्माण नहीं होने से केंद्रीय मंत्री नाराज
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चोरगलिया के मछली वन में प्रस्तावित ट्रंच बियर का का निर्माण शुरू नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को एक माह में ट्रंच बियर का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने शनिवार को गौलापार का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चोरगलिया के मछली वन में प्रस्तावित ट्रंच बियर का का निर्माण शुरू नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को एक माह में ट्रंच बियर का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने शनिवार को गौलापार का निरीक्षण किया। इस असवर पर ग्रामीणों ने बताया कि गौलापार की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त है। इस वजह से 45 गांव सिंचाई से वंचित हैं। टमाटर, लहसुन वगैरह सब्जियां सूख गई हैं। गेहूं बुआई का समय नजदीक है ऐसे में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। उन्होंने गौलापार नहर की अस्थायी रूप से पानी सुचारू करने की मांग की।
उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई एई को अस्थायी तौर से नहर की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने नहर के स्थायी निर्माण का प्रस्ताव व आगणन बनाकर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर में पाइप से पानी आपूर्ति करने को कहा।
उन्होंने एई को गंगापुर गांव में क्षतिग्रस्त नहर के निर्माण के लिए पोकलैंड से काम कराने के निर्देश दिए। इसके बाद केंद्रीय पर्यटन मंत्री भट्ट ने गौला पुल काठगोदाम से आपदा से क्षतिग्रस्त गौलापार सिंचाई नहर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी, सिंचाई एई आनंद सिंह नेगी, प्रकाश गजरौला, पूरन रावत, लक्ष्मण खाती आदि मौजूद थे।
