भीमताल: आपदा से शिक्षा विभाग को 5.90 करोड़ का नुकसान, भेजी रिपोर्ट
भीमताल, अमृत विचार। जिले को तीन दिन की आपदा से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। शिक्षा विभाग को आपदा से 5.90 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। विभाग ने रिपोर्ट में बताया है कि आपदा में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के …
भीमताल, अमृत विचार। जिले को तीन दिन की आपदा से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। शिक्षा विभाग को आपदा से 5.90 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
विभाग ने रिपोर्ट में बताया है कि आपदा में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के 158 विद्यालयों को क्षति पहुंची है। इसमें विद्यालयों की सुरक्षा दीवार टूटने से खतरा बना हुआ है और मलबा घुसने के साथ विद्यालयों में दरारें पड़ गई है। विभाग ने नुकसान का आकलन कर प्रशासन को भेजने के साथ धनराशि जारी होने के बाद विद्यालयों में काम कराने की बात कहीं है।
जिला मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि आपदा से विभाग को 5.90 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। सीईओ गुप्ता ने कहा कि रिपोर्ट भेज दी गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
