झांसी के लगभग 300 साल पुराने लक्ष्मी मंदिर की ओर उमड़ा जनसैलाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। जिले में लगभग 300 साल पुराने लक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए शनिवार को निकाली गई समृद्धि यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, वीरांगना नगरी के प्राचीन लक्ष्मी मंदिर के विस्मृत गौरवशाली इतिहास को शहर वासियों के लिए पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से सदर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व …

झांसी। जिले में लगभग 300 साल पुराने लक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए शनिवार को निकाली गई समृद्धि यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, वीरांगना नगरी के प्राचीन लक्ष्मी मंदिर के विस्मृत गौरवशाली इतिहास को शहर वासियों के लिए पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से सदर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन किया गया।

शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव के अवसर पर सनातन धर्म के लोग मां लक्ष्मी का आह्वान कर विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। हमारे शहर में मां लक्ष्मी का अति प्राचीन मंदिर है जो पुरात्त्व विभाग के अंतर्गत है । मंदिर के गौरवशाली इतिहास से बड़ी संख्या में नगरवासी अपरिचित हैं। इस प्राचीन मंदिर के महत्व और महिमा से लोगों को दोबारा जोड़ने के लिए ही समृद्धि यात्रा का आयोजन किया गया है।

यात्रा में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और बैंड बाजे और माता के जयकारों के साथ मंदिर की ओर अग्रसर हुए। यात्रा का शुभारंभ मुरली मनोहर मंदिर से किया गया और शहर के महत्वपूर्ण इलाकों से गुजरते श्रद्धालुओं का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही नाचते गाते भक्त लक्ष्मी मंदिर पहुंचे। जहां पूरे विधि विधान से धर्माचार्यों की ओर से मां लक्ष्मी की महाआरती कर शहर की सुख समृद्धि बढ़ाने की कामना की गई। यात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा महाआरती, दीपांजलि और विशाल भंडारे में शहर के गण्मान्य लोगों महापौर रामतीर्थ सिंघल, संजय पटवारी, बाबूलाल तिवारी, दिलीप पांडे आदि सहित आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता