सीतापुर: तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की हुई मौत, एक घायल
सीतापुर। जिले में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। यह हादसे कमलापुर, अटरिया व लहरपुर इलाके में हुए हैं। पहली घटना जानकारी के अनुसार कमलापुर थाना क्षेत्र ग्राम केवलपुर निवासी 28 …
सीतापुर। जिले में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। उसको लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। यह हादसे कमलापुर, अटरिया व लहरपुर इलाके में हुए हैं।
पहली घटना
जानकारी के अनुसार कमलापुर थाना क्षेत्र ग्राम केवलपुर निवासी 28 साल के अजय और 27 साल के रमेश किसी काम से देर शाम करीब 10 बजे बाइक से मास्टरबाग कस्बे से अपने गांव जा रहे थे। इस बीच जब यह लोग गांव के पास पहुंचे, तभी कमलापुर की ओर से आ रही मैजिक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पिकअप के नीचे आ गई।
इस घटना में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रमेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मैजिक चालक फरार है। पुलिस ने मैजिक व बाइक को अपने कब्जे मे ले लिया। इसपर थाना प्रभारी कमलापुर मनीष चौहान ने बताया की चालक की तलाश की जा रही हैं।
दूसरी घटना
लोनियनपुरवा गांव निवासी 45 साल के राजू शुक्ला अटरिया दीपावली मनाने जा रहे थे। इस बीच जब वह बाइक से अटिरया इलाके में नीलगांव चौराहा हाइवे पर सड़क क्रास कर रहा थे, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
तिसरी घटना
लहरपुर कोतवाली इलाके में ग्राम रुढा भवनाथपुर के पास बिसवां मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति नशे की हालत में गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाज के लिए भर्ती कराया था। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे एक्सीडेंट से चोटिल हालत में मिले व्यक्ति को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद आज सुबह युवक की पहचान हो सकी। युवक का नाम कपिल प्रजापति है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
