बरेली: रास्ता मांगा तो दबंगों ने लाठी डंडों से पीटा
बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर दोस्तों के साथ मढ़ीनाथ जा रहे लोगों ने जब रास्ते से कार हटाने को कहा तो कार सवारों ने उनके साथ मारपीट की और फिर अपने साथियों को बुलाकर उन्हें लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर …
बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर दोस्तों के साथ मढ़ीनाथ जा रहे लोगों ने जब रास्ते से कार हटाने को कहा तो कार सवारों ने उनके साथ मारपीट की और फिर अपने साथियों को बुलाकर उन्हें लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कैंट के लाल फाटक के रहने वाले रवि कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने दोस्त विपिन और कमल के साथ बाइक से मढ़ीनाथ आ रहे थे। गंगानगर के पास एक कार सड़क पर खड़ी थी। उन्होंने कार चालक से कार को हटाने के लिए कहा तो कार चालक अमित ठाकुर और संजय यादव उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथी मौके पर बुला लिए।
जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर वहां से खुद को बचाया। घायलों की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
