रायबरेली: दावों और सख्ती के बाद भी नहीं सुधर रही चिकित्सा व्यवस्था, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। डलमऊ में चिकित्सा व्यवस्था नहीं सुधर रही है। कभी चिकित्सक गायब रहते हैं तो कभी स्टाफ। दीपावली के बाद शनिवार को जब मरीज सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सा स्टाफ नदारद रहा। कोई भी पर्चा बनाने वाला नहीं मिला। ऐसे में मरीजों ने हंगामा किया, लेकिन सभी को निराश होकर लौटना पड़ा। शनिवार सुबह 11.15 बजे …

रायबरेली। डलमऊ में चिकित्सा व्यवस्था नहीं सुधर रही है। कभी चिकित्सक गायब रहते हैं तो कभी स्टाफ। दीपावली के बाद शनिवार को जब मरीज सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सा स्टाफ नदारद रहा। कोई भी पर्चा बनाने वाला नहीं मिला। ऐसे में मरीजों ने हंगामा किया, लेकिन सभी को निराश होकर लौटना पड़ा।

शनिवार सुबह 11.15 बजे तक सीएचसी डलमऊ में स्टाफ नहीं आया। पर्चा काउंटर बंद रहा और बाहर मरीज तथा उनके तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए परेशान रहे। डलमऊ सीएचसी में व्यवस्था नहीं सुधर रही हैं। चिकित्सक हो या स्टाफ उसे शासन का भय नहीं है। अक्सर सीएचसी से चिकित्सक नदारद रहते हैं तो वहीं शनिवार को चिकित्सा स्टाफ गायब रहा। जबकि शासन का फरमान था कि दीपावली पर स्टाफ नदारद नहीं होगा। पूरे दिन मरीज परेशान रहे। ऐसे में न चाहते हुए भी मरीजों को झोलाछाप की सहायता लेनी पड़ी। इस समय वायरल फीवर, डेंगू का कहर है लेकिन सीएचसी के जिम्मेदारों का इससे कोई लेना देना नहीं है। यदि किसी को इमरजेंसी है तो उसे निजी चिकित्सक या फिर मुख्यालय भागना पड़ता है।

संबंधित समाचार