सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट: यूवेंटस ने फायोरेंटिना को 1-0 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलान। स्थानापन्न खिलाड़ी युआन कुआड्रेडो के इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत यूवेंटस ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे फायोरेंटिना को 1-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में तीन मैचों के बाद जीत दर्ज की। कुआड्रेडो ने मैच का एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के पहले मिनट में किया। इस …

मिलान। स्थानापन्न खिलाड़ी युआन कुआड्रेडो के इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत यूवेंटस ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे फायोरेंटिना को 1-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में तीन मैचों के बाद जीत दर्ज की। कुआड्रेडो ने मैच का एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के पहले मिनट में किया।

इस जीत के बावजूद यूवेंटस की टीम 12 मैचों में 18 अंक के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर चल रही है। फायोरेंटिना के भी इतने ही मैचों में इतने ही अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह सातवें स्थान पर है। एक अन्य मैच में डुआन जापटा के लगातार चौथे मैच में गोल की बदौलत अटलांटा ने अंतिम स्थान पर चल रहे कैगलियारी को 2-1 से हराया।

यह भी पढ़े-

प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट: मैनचेस्टर सिटी ने यूनाइटेड को हराया, चेल्सी को बार्नेले ने ड्रा पर रोका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता