तीनों कृषि कानून वापस लेकर केंद्र दे किसानों को दिवाली गिफ्ट: मायावती
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को जनता के लिए अधूरी राहत बताया है। साथ ही कहा कि दिवाली का सही तोहफा जनता को तब मिलता अगर केंद्र सरकार किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे तीनों कृषि कानूनों को भी वापस ले लेती। मायावती ने रविवार को ट्वीट कर …
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को जनता के लिए अधूरी राहत बताया है। साथ ही कहा कि दिवाली का सही तोहफा जनता को तब मिलता अगर केंद्र सरकार किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे तीनों कृषि कानूनों को भी वापस ले लेती।
मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “भाजपा का यह कहना कि ‘सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास’ आदि को लोग जुमला न मानकर इसपर कैसे विश्वास करें, जब देश के किसान 3 कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लम्बे समय से तीव्र आन्दोलित व आक्रोशित भी हैं।
1. भाजपा का यह कहना कि 'सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास' आदि को लोग जुमला न मानकर इस पर कैसे विश्वास करें जब देश के किसान 3 कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लम्बे समय से तीव्र आन्दोलित एवं आक्रोशित भी हैं।
— Mayawati (@Mayawati) November 7, 2021
उन्होंने इन तीनों कानून को वापस लेने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि दिवाली के बाद ही सही, सरकार को इन कानूनों को वापस लेना चाहिए।
2. केन्द्र सरकार ने तीन साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस बार दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया है। उसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे देती है तो यह बेहतर ही होगा।
— Mayawati (@Mayawati) November 7, 2021
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, “केन्द्र सरकार ने तीन साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस बार दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया है। उसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे देती है तो यह बेहतर ही होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमत में कर कटौती कर 12 रुपये तक की कमी की है।
