Sooryavanshi Collection: फिल्म ने दूसरे दिन भी की अच्छी कमाई, तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड
मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को पड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को फिल्म कितनी पसंद आई इसका साफ रिजल्ट फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन में देखने को मिला। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म …
मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को पड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है। फिल्म को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को फिल्म कितनी पसंद आई इसका साफ रिजल्ट फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन में देखने को मिला। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई रुकावट नहीं आई।
बता दें, फिल्म ने पहले दिन 27 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 24.50 करोड़ रुपए की कमाए की है। सूर्यवंशी को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, वहीं 66 देशों में इसे 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। जब से कोरोना देश में आया तब से पहली बार हुए कि किसी फिल्म में इतना ज्यादा कलेक्शन किया। अक्षय की फिल्म ने सिनेमाघरों की रौनक बढ़ा दी।
