अयोध्या: लापता युवक का शव कुएं में मिला, दीपावली से एक दिन पहले गायब हुआ था बृजराज
अयोध्या। जिले में दीपावली के एक दिन पहले लापता हुए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद …
अयोध्या। जिले में दीपावली के एक दिन पहले लापता हुए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
थाना हैदरगंज क्षेत्र का बढैया गांव निवासी 35 वर्षीय बृजराज सिंह दीपावली के एक दिन पहले से गायब हो गया था। परिवारजनों ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। लापता युवक के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को गांव के ही एक कुएं में एक लाश उतराती दिखी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुएं से शव निकलवाया तो मृतक की पहचान बृजराज सिंह के रूप में हुई।
थाना प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं हैं और न ही परिवारजनों की तरफ से किसी पर कोई संदेह जताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। शादीशुदा बृजराज के गायब हो जाने के बाद से परिवारजन गमगीन थे। उसका शव मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
