पीलीभीत: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, मवेशी की मौत, हिरासत में वाहन चालक
पीलीभीत, कलीनगर, अमृत विचार। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया तिराहे के पास रविवार सुबह ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप से टक्कर होने के बाद ट्रक कुछ दूरी पर मार्ग किनारे रखे खोखा टकराकर टीनशेड में घुस गया। हादसे में पिकअप में लदे एक मवेशी …
पीलीभीत, कलीनगर, अमृत विचार। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया तिराहे के पास रविवार सुबह ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप से टक्कर होने के बाद ट्रक कुछ दूरी पर मार्ग किनारे रखे खोखा टकराकर टीनशेड में घुस गया। हादसे में पिकअप में लदे एक मवेशी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में ले लिया है।
माधोटांडा क्षेत्र के सुखदासपुर गांव निवासी तसलीम ने बताया कि रविवार को वह अमरिया में लगने वाली मवेशियों की बाजार में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप वाहन में पांच भैंस लदी थी। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया तिराहे निकट पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक आगे बढ़कर मार्ग से सटे इलाके में रखे खोखे को उड़कार टीनशेड में घुस गया।
हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वाहन में लदे एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि अन्य भी घायल हुए हैं। हादसे में ट्रक चालक आहिद हुसैन निवासी लालफाटक बरेली और पिकअप चालक सुखदासपुर गांव निवासी तसलीम के चोटें आई। खोखा स्वामी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टक्कर से खोखा बुरी तरह खत्म हो गया।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और भीड़ को मौके से हटाया। इसके बाद दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। अनियंत्रित स्पीड के चलते अक्सर जमुनिया गावं निकट हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी हादसे में कई जाने जा चुकी हैं।
यह भी पढ़े-
पीलीभीत: हत्या नहीं, अवसाद में आकर दादा की बंदूक से अंशु ने की थी खुदकुशी
