हल्द्वानी: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करे केंद्र सरकार, महिलाओं ने भरी हुंकार… देखें वीडियो
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय गौ क्रांति मंच की ओर से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से गौ मंत्रालय खोलने की भी मांग की। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष और कुमाऊं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय गौ क्रांति मंच की ओर से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से गौ मंत्रालय खोलने की भी मांग की।
मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष और कुमाऊं प्रभारी विश्वम्भर दयाल पांडे ने बताया कि आज दिल्ली में विशाल रैली प्रस्तावित थी। लेकिन सरकार के द्वारा कोविड गाइडलाइन का हवाला देकर परमीशन नहीं दी गई। जिसके बाद देशभर में गौ क्रांति मंच के गोपाल मणि महाराज के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और अधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय सनातन संस्कृति की मूल है। गाय पशु नहीं बल्कि माता है।
देखें वीडियो
मंच की ओर से केंद्र सरकार से 10 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क गाय का दूध उपलब्ध कराने, किसानों को गाय के गोबर का मूल्य देने, गौचारण भूमि के संरक्षण और गो हत्या पर रोक लगाने की मांग की है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र चंद्र जोशी, शहर अध्यक्ष गीता पांडे, देवकी बिष्ट मय्याजी, पुष्पा पाठक, चंदन सिंह बिष्ट, अंजली, बसंती, नीरज, हर्ष जलाल, लोकपाल सिंह देव, नंदन सिंह बिष्ट, नंदाबल्लभ, कमला, दीपा, महेश, राधा नैनवाल, तारा डसीला, कमला, तुलसी जीना आदि रहे।
