पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, DIOS ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था की ओर से रविवार को हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किय गया। इस मौके पर अलग-अलग विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स ने रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक व भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था …

लखनऊ। भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था की ओर से रविवार को हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज में स्थापना दिवस समारोह आयोजित किय गया। इस मौके पर अलग-अलग विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स ने रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक व भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमरकांत सिंह ने प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स का सेवा भाव उसकी समाज में पहचान अलग बनाता है।

उन्होंने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स की गतिविधियां जिले के सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। रंगोली प्रतियोगिता मे हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, शशि भूषण गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय तथा लखनऊ पब्लिक स्कूल को तृतीय तथा चित्रकला प्रतियोगियों में राजकीय छोटी जुबली गर्ल्स इंटर कॉलेज कालेज को प्रथम, हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज को द्वितीय एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

संबंधित समाचार