लखनऊ: पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार, डंडा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोसाईंगंज पुलिस ने जमीन बंटवारे के विवाद में पिता की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि ने बताया कि शुक्रवार को साहबदीन का बेटा मुकेश शराब पीकर घर आया था। उसने पिता से जमीन का बंटवारा करने के लिए कहा था। पिता के मना करने पर मुकेश ने …

लखनऊ। गोसाईंगंज पुलिस ने जमीन बंटवारे के विवाद में पिता की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरि ने बताया कि शुक्रवार को साहबदीन का बेटा मुकेश शराब पीकर घर आया था। उसने पिता से जमीन का बंटवारा करने के लिए कहा था। पिता के मना करने पर मुकेश ने फावड़े के डंडे से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक मुकेश की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ डंडा बरामद किया गया है।

हत्या के दूसरे दिन दहाड़े मारकर रोया

पुलिस ने बताया हत्या के दूसरे दिन आरोपी मुकेश दहाड़े मार-मारकर रोने लगा और पुलिस से छोड़ने की भी अपील करने लगा। हत्यारोपी मुकेश ने कहा कि नशे की लत और गुस्से ने उसके पिता को छीन लिया।

संबंधित समाचार