संभल: वंश गोपाल तीर्थ से कल निकलेगी परिक्रमा, हजारों की संख्या में भागीदारी करेंगे भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। मथुरा की तरह फलदायिनी चौबीस कोसी सम्भल तीर्थ परिक्रमा आज, यानि सोमवार को वंश गोपाल तीर्थ से निकलेगी। दो दिवसीय परिक्रमा का रात्रि पड़ाव चंदेश्वर तीर्थ चंदायन में होगा। अगले दिन 9 नवंबर को परिक्रमा अपने मार्गों से होती हुई वंश गोपाल तीर्थ पहुंचकर संपन्न होगी। परिक्रमा को सफल बनाने के तैयारियां को अंतिम …

संभल। मथुरा की तरह फलदायिनी चौबीस कोसी सम्भल तीर्थ परिक्रमा आज, यानि सोमवार को वंश गोपाल तीर्थ से निकलेगी। दो दिवसीय परिक्रमा का रात्रि पड़ाव चंदेश्वर तीर्थ चंदायन में होगा। अगले दिन 9 नवंबर को परिक्रमा अपने मार्गों से होती हुई वंश गोपाल तीर्थ पहुंचकर संपन्न होगी। परिक्रमा को सफल बनाने के तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि चौबीस कोसी परिक्रमा को भव्यता के साथ संपन्न कराया जाना ही पहली प्राथमिकता है।

संभल जिले के गांव बेनीपुर स्थित श्री वंश गोपाल मंदिर से हर वर्ष की भांति इस बार भी परिक्रमा फेरी धूमधाम से निकाली जाएगी। भक्ति भावना और आस्था के आनंदमय माहौल में चौबीस कोसीय संभल तीर्थ परिक्रमा सोमवार सुबह से बेनीपुर श्री वंश गोपाल तीर्थ से प्रारंभ होगी। परिक्रमा में करीब 50 हजार से अधिक भक्त शामिल होंगे। परिक्रमा समिति के साथ ही अफसरों ने शांतिपूर्वक परिक्रमा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। ब्रज वाहन लगाए गए हैं। संबंधित क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को और पुलिस क्षेत्राधिकारी को सक्रिय रहकर परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उप जिलाधिकारी रामबाबू ने बताया कि परिक्रमा फेरी में आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत नहीं होगी। पुलिस प्रशासन उनकी सेवा में है।

वंश गोपाल तीर्थ पर पहुंचने लगा श्रद्धालुओं का रेला
भले ही चौबीस कोसीय परिक्रमा सोमवार की भोर में शुरू होगी लेकिन रविवार की रात्रि को ही श्रद्धालुओं का रेला पहुंचना शुरू हो गया। वंश गोपाल तीर्थ परिसर में बने पंडाल के बीच ठहरने का इंतजाम किया गया। भक्त इसी पंडाल में ठहरे। रात्रि विश्राम के साथ जलपान की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई । मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज और आमंत्रित अतिथि भक्तों को तिलक लगाकर भगवान श्री कल्कि के जयघोष के बीच सोमवार की सुबह भोर में  परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इन संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी परिक्रमा में भक्तों की सेवा में रहेंगे तत्पर
श्री वंश गोपाल मंदिर से प्रारंभ होने वाली 24 कोसीय परिक्रमा फेरी के अध्यक्ष जीतपाल यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह परिक्रमा फैरी शुरू होगी। परिक्रमा फेरी में युवा शक्ति ब्लड डोनर्स, हिंदू जागरण मंच, यादव युवा संघ, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, कल्कि सेपा के अलावा कई संगठनों के पदाधिकारी भक्तों की सेवा में तत्पर रहेंगे। जिससे किसी भी भक्त को किसी भी तरह की दिक्कत न हो सके।

परिक्रमा फेरी में परेशान बच्चों को मिलेगी बाइक की सुविधा
परिक्रमा फेरी के अध्यक्ष जीतपाल यादव ने जानकारी दी है कि अगर कोई भी बालक परिक्रमा फेरी में हिस्सा लेता है और उसे कोई परेशानी होती है तो उसके लिए टीम के पदाधिकारी मदद को तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि दीपक कश्यप फेरी में सम्मलित होने वाले बच्चों को परेशानी होने पर बाइक से परिक्रमा कराएंगे।

संबंधित समाचार