लखनऊ: अज्ञात बदमाशों ने महिला पर किया धारदार हथियार से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में देर शाम एक महिला के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। मरणासन्न अवस्था में मिली महिला को परिजनों ने आनन-फानन में उन्नाव पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए …

लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में देर शाम एक महिला के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। मरणासन्न अवस्था में मिली महिला को परिजनों ने आनन-फानन में उन्नाव पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बंथरा थाना क्षेत्र के गोदौली गांव की रहने वाली आशा सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष पशुओं को खाने के लिए अपने खेत बरसीम लेने के लिए गई हुई थी।जिसको अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। खून से लथपथ पड़ी मिली महिला को उसके परिजनों ने मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर ले गए।

जहां डॉक्टरों ने आशा की नाजुक हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। महिला जहां पर पड़ी हुई थी उसके पास बरसीम और एक खुरपा पड़ा मिला। यह घटना कितने समय घटित हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन परिजनों को लगभग रात 8:00 बजे करीब पता चला। फिलहाल बंथरा पुलिस घटना होने का कारण का पता लगा रही है।

संबंधित समाचार