हल्द्वानी: विजय शंखनाद रैली पर फिर लगा ब्रेक, कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी में जुटी कांग्रेस को एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा ने झटका दिया है। 10 नवंबर को प्रस्तावित विजय शंखनाद संकल्प जनसभा अब एक दिन आगे खिसक गई है। प्रशासन ने 10 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से जुड़ा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के चलते रामलीला मैदान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी में जुटी कांग्रेस को एक बार फिर सत्ताधारी भाजपा ने झटका दिया है। 10 नवंबर को प्रस्तावित विजय शंखनाद संकल्प जनसभा अब एक दिन आगे खिसक गई है। प्रशासन ने 10 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से जुड़ा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के चलते रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली को अनुमति नही दी है। अब कांग्रेस की जनसभा 11 नवंबर को होगी। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। बता दें कि आपदा के चलते पहले ही कांग्रेस की जनसभा की तिथि को 10 नवंबर के लिए बढ़ाया गया था।

यह भी पढ़ें:

बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष- भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी हल्द्वानी की शंखनाद रैली… देखें वीडियो

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि 10 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राज्य स्थापना से जुड़ा एक कार्यक्रम हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में होना है, इसके लिए रामलीला मैदान को गाड़ियों की पार्किंग के लिए रखा गया है। सीएम का कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित था। ऐसे में कांग्रेस के कार्यक्रम को 11 नवंबर को अनुमति दी है।

बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत आठ नवंबर से कुमाऊं दौरे पर रहेंगे। वह आठ नवंबर को शीशमहल काठगोदाम में राज्य स्थापना के पूर्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव खजान पांडे ने बताया कि नौ नवंबर को रावत 10 बजे से 11 बजे तक गोरा पड़ाव में तीनपानी-लालकुआं क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण नहीं करने के विरोध में सांकेतिक मौन उपवास करेंगे। 11 बजे के बाद हल्दूचौड़, बिंदुखत्ता में पदयात्रा कर आपदा पीड़ितों से भेंट करेंगे। उसके बाद सितारगंज में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी दिन कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में दलित बस्तियों, ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे।

संबंधित समाचार