मुरादाबाद : शिवसेना ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर फर्जी मुकदमे रद्द करने व जानलेवा हमलावरों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
मुरादाबाद, अमृत विचार। शिवसेना द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसके बाद डीएम और एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमा 0137/ 2021 को निरस्त करने और अशोक यादव पर जानलेवा हमला करने वाले सचिन दिवाकर व उसके साथियों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शिवसेना द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसके बाद डीएम और एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमा 0137/ 2021 को निरस्त करने और अशोक यादव पर जानलेवा हमला करने वाले सचिन दिवाकर व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
जिला प्रमुख डॉक्टर राजेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि ज्ञापन के साथ लक्ष्मी देवी का एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। इस प्रार्थना पत्र के अनुसार लक्ष्मी देवी का मकान हड़पने के उद्देश्य उसके पांचों पुत्रों पर घर के सामने कटरा पूरन जाट में रहने वाले रश्मि गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राकेश गुप्ता व सचिन दिवाकर पुत्र स्वर्गीय राम चंद्र ने लगभग 15 वर्षों से कोतवाली पुलिस से हमसाज होकर कई फर्जी मुकदमे लगवाए।
इन सभी मुकदमों में लक्ष्मी देवी के पांचों पुत्र न्यायालय से बाइज्जत बरी हो गए और तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी द्वारा कराई गई जांच में भी सभी मुकदमे फर्जी पाए गए। इसलिए शिवसेना सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 0136/ 2020 धारा 323, 324, 504, 506 और अनुसूचित जाति अधिनियम निरस्त करने व अशोक यादव पर जानलेवा हमला करने वाले सचिन दिवाकर व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है।
