हरदोई में खाद के लिए मारामारी, दर-दर भटकने को मजबूर किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानों को कई सुविधाएं देने की बात कह रही है। ऐसे में खाद विक्रय केंद्रों के संचालकों की मनमानी किसानों की मुश्किलें और भी बढ़ा रही है। बता दें कि जिले में खाद न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं, फसलें तबाह हो रही है। सोमवार को कृषक …

हरदोई। केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानों को कई सुविधाएं देने की बात कह रही है। ऐसे में खाद विक्रय केंद्रों के संचालकों की मनमानी किसानों की मुश्किलें और भी बढ़ा रही है।

बता दें कि जिले में खाद न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं, फसलें तबाह हो रही है। सोमवार को कृषक सेवा केंद्र रेलवे गंज पर किसानों की भारी भीड़ होने के बावजूद दुकान संचालक ने दुकान में ताला जड़ दिया। बेहाल किसान प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। वहीं, संचालक ने कहा कि पुलिस व्यवस्था होने पर ही खाद बाटेंगे।

इसके अलावा 600 से अधिक बोरी खाद होने पर भी आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र के संचालक ने दुकान पर ताला जड़ दिया। खाद की मारामारी पूरे जिले में है। खाद विक्रय केंद्रों पर किसानों को एक बोरी खाद के लिए कई दिन तक लाइन में लगना पड रहा है। वहीं खाद की कालाबाजारी करने वाले इन दिनों सक्रिय हो गए हैं।

किसानों की समस्याओं को खाद वितरक केंद्रों के संचालक और बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही खाद की कालाबाजारी के चलते किसान को दुगने-तिगुने दामों पर खाद मिल पा रही है। जिला प्रशासन खाद की कमी न होने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है।

संबंधित समाचार