सपा के विकास कार्यों का फीता काट रही भाजपा सरकार: तेज नारायण पांडे पवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों का भाजपा सरकार फीता काट रही है। इस समय महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि गरीब जनता को दो वक्त की रोटी भी मिलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को आशा भरी …

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों का भाजपा सरकार फीता काट रही है। इस समय महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि गरीब जनता को दो वक्त की रोटी भी मिलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है।

सपा कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित मासिक बैठक में पवन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों की जिम्मेदारी है कि जनता के बीच जाकर सपा सरकार में किए गए कार्यों को बताएं। जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की जनता को बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार खराब कानून व्यवस्था की सौगात दी है।

संचालक सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि बूथ पर वोट बढ़ाने का काम चल रहा है सभी कार्यकर्ताओं को अपनी बूथ पर यह जिम्मेदारी है की वोटर लिस्ट से देखकर वोट बढ़ाएं। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि बैठक में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लालचंद चौरसिया व युवजनसभा के प्रदेश सचिव अरुण शुक्ला से अपेक्षा की गई आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही पूरी ताकत से जुट जाएं।

संबंधित समाचार