लखनऊ: बदमाशों ने महिला को घायल कर लूटी चेन, तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं दर्ज की रिपोर्ट
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में बीते 6 नवबंर को बदमाशों ने दिन दहाड़े एक महिला को बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया और उसकी चेन लूटकर फरार हो गये। घटना की तस्वीरे सीसी टीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। इस बारे …
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में बीते 6 नवबंर को बदमाशों ने दिन दहाड़े एक महिला को बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया और उसकी चेन लूटकर फरार हो गये। घटना की तस्वीरे सीसी टीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। इस बारे में एसीपी अलीगंज का कहना है मामले में उनको जानकारी नहीं है।
भरत नगर 537 बीएचए-117 निवासी कल्पना पाण्डेय पत्नी ओम प्रकाश पाण्डेय बीते 6 नवंबर को अपने मेहमान के यहां जाने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच पास में बने एक निजी विद्यालय के निकट दिन में करीब 1 बजकर 55 मिनट पर बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी चेन लूटने का प्रयास किया, जब कल्पना ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया जिससे वह सड़क पर गिर गयी और हाथ और नाक में चोट आ गयी।
इस घटना की तस्वीरे पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गयी। मामले की जानकारी जब उनके बेटे सौरभ पाण्डेय को हुई तो उन्होंने इस बात की सूचना केशव नगर चौकी इंचार्ज बृजेश तिवारी को दी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद न तो रिपोर्ट दर्ज की गयी न ही लुटेरों को पकड़ा जा सका है। वहीं सब इंस्पेक्टर बृजेश का कहना है कि हम बिना रिपोर्ट के ही लुटेरों को पकड़ लेंगे।
इस घटना की मुझे जानकारी नहीं हो पायी है, मैने रिपोर्ट मांगी है आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी…सैय्यद अब्बास एसीपी अलीगंज।
