बरेली जिले में तीन साल से टिके पुलिस अफसर हटेगें: डीजीपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामपुर दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं और शाहजहांपुर के दौरे पर हैं। दोनों जनपदों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बरेली में भी व्यवस्थाएं चौकस रखी गयी हैं। बरेली मंडल के दौरे पर मुख्यमंत्री के रहने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार की …

बरेली, अमृत विचार। रामपुर दौरे के बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं और शाहजहांपुर के दौरे पर हैं। दोनों जनपदों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बरेली में भी व्यवस्थाएं चौकस रखी गयी हैं। बरेली मंडल के दौरे पर मुख्यमंत्री के रहने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार की देर शाम पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल बरेली पहुंचे।

एनआईसी के जरिए मुख्यमंत्री की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े। इसके बाद एडीजी, आईजी, डीएम और एसएसपी के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। एडीजी आवास पर मीडिया से बात करते हुए डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिलों में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पुलिस अफसरों के तबादले किए जायेंगे। कैराना से लखनऊ जाने के दौरान बरेली में रुके डीजीपी ने एडीजी अविनाश चंद्र के आवास पर बातचीत करते हुए बताया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की कार्रवाई भी चल रही है।

बताया कि 31 मई 2022 तक जिन अफसरों की तैनाती के तीन साल पूरे होंगे, उनका तबादला हर हाल में किया जाएगा। सोशल मीडिया के बारे में उन्होंने बताया कि सोसल मीडिया अब भी चुनौती बनी हुई है। इस पर रोकथाम के लिए पुलिस काम कर रही है। हालांकि लोग भी पहले की अपेक्षा जागरूक हुए हैं। अभी भी इस पर काफी काम करने की जरूरत है ताकि सोशल मीडिया के जरिये होने वाले अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। मीटिंग के दौरान आईजी रमित शर्मा, डीएम मानवेंद्र सिंह और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी मौजूद रहे। हालांकि रात को ही डीजीपी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

संबंधित समाचार