राजधानी में मिले डेंगू के 24 नए मरीज, 13 घरों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में जीका वायरस को लेकर जहां सीएमओ ने अलर्ट जारी किया है, वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 24 नए डेंगू के मरीज पाए गए हैं। वहीं घरों के आस-पास गंदगी फैलाने के मामले में 13 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जारी किया …

लखनऊ। राजधानी में जीका वायरस को लेकर जहां सीएमओ ने अलर्ट जारी किया है, वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 24 नए डेंगू के मरीज पाए गए हैं। वहीं घरों के आस-पास गंदगी फैलाने के मामले में 13 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जारी किया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि टीम ने अयोध्यादास-प्रथम, न्यू हैदरगंज, विघावती-प्रथम, शारदानगर-द्वितीय, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लगंज, इस्माइलगंज वार्ड के आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तनों और टंकियों को ढक कर रखने की अपील की गई है।

वहीं जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज पाये गये हैं उनमें इंदिरानगर, अलीगंज, आलमबाग, टूडियागंज, सिल्वर जुबली, एनके रोड, ऐशबाग, सरोजनीनगर शामिल है। बता दें कि अलग-अलग क्षेत्रों में अभी तक डेंगू के एक हजार से अधिक मरीज मिल चुके हैं। इसके चलते सीएमओ ने सभी सभी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि अगर मरीजों में डेंगू के लक्षण देखने को मिले तो एलाइजा रिपोर्ट के लिए नूमने भेजने में देरी न की जाए।

संबंधित समाचार