शाहजहांपुर: ढाई गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
शाहजहांपुर/मिर्जापुर, अमृत विचार। देर रात दुकान के बाहर सड़क किनारे सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह दुकान के बाहर लोगों ने खून से सना हुआ शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकर शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के …
शाहजहांपुर/मिर्जापुर, अमृत विचार। देर रात दुकान के बाहर सड़क किनारे सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह दुकान के बाहर लोगों ने खून से सना हुआ शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकर शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया।
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के गांव ढाई गांव में 20 वर्षीय दुकानदार ओमबीर की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह दुकान के बाहर सड़क किनारे ही सो रहा था, सोमवार रात में कोई आया और उसके सिर में गोली मार कर चला गया।
मंगलवार सुबह 5 बजे सामान लेने लोग जब पहुंच तो युवक का खून से सना हुआ शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया। कहा कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया जाए। पुलिस परिजनों को समझाने में लगी थी लेकिन परिजन माने नहीं।
पुलिस कार्रवाई को हीलाहवाली बताते हुए ग्रामीणों और परिजनों ने ढाई रोड पर जाम लगा दिया। इस बीच जलालाबाद में सीएम रैली को जा रही बसें भी वहां फंस गईं। बता दें कि पुलिस चाह रही थी कि शव को जल्द से जल्द पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाए। पुलिस को सीएम ड्यूटी में भी जाना था, लेकिन ओमवीर के परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस सही तरीके से मामले की जांच करें, फॉरेंसिक टीम बुलाए, डाग स्क्वायड बुलाया जाए। हत्यारों का सुराग लगाया जाए।
बता दें कि ओमवीर चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव के बाहर खुले में ही पर परचूनी की दुकान चलाता था, रात में वहीं पर पन्नी डालकर कर सो जाता था। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है, न ही कोई विवाद है। हत्या क्यों और किसने की यह पता नहीं लग सका।
इसे भी पढ़ें…
मुरादाबाद : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन
