मुरादाबाद : मरीजों की संख्या के आगे कम पड़ी ओपीडी हाल में जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में मंगलवार को दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। अधिक संख्या के चलते ओपीडी हाल में जगह कम पड़ने से सड़क तक मरीजों की लाइन लगी रही। पहले दिखाने के फेर में मरीजों में नोंकझोंक, धक्का मुक्की भी हुई। व्यवस्था बनाने में होमगार्ड परेशान रहे। जिला अस्पताल की ओपीडी में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में मंगलवार को दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे। अधिक संख्या के चलते ओपीडी हाल में जगह कम पड़ने से सड़क तक मरीजों की लाइन लगी रही। पहले दिखाने के फेर में मरीजों में नोंकझोंक, धक्का मुक्की भी हुई। व्यवस्था बनाने में होमगार्ड परेशान रहे।

जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग गई थी। पंजीकरण काउंटर पर दिन के साढ़े ग्यारह बजे तक एक हजार से अधिक नये मरीजों का पर्चा बन चुका था, जो सवा एक बजे तक डेढ़ हजार से अधिक हो गया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ वीर सिंह की ओपीडी में 186 मासूम मरीज पहुंचे। इसमें अधिकांश निमोनिया, वायरल बुखार, सर्दी जुकाम से पीड़ित रहे। कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी रही। यही हाल फिजिशियन, दवा वितरण काउंटर, इंजेक्शन कक्ष और पैथालॉजी गैलरी में भी रहा। हर ओर मरीज और तीमारदार दिख रहे थे।

बालरोग विशेषज्ञ डॉ वीर सिंह ने बताया कि तापमान में कमी के चलते लापरवाही पर बच्चे निमोनिया, बुखार, सर्दी जुकाम की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। उनके अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सुबह शाम गर्म, ऊनी कपड़े पहनाकर रखने और बाजार की खुली और तेल मसाले से भरपूर खाद्य पदार्थ का परहेज करने की सलाह दी है। हरी सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन बच्चों को कराने से उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
फिजिशियन डॉ एनके मिश्र ने भी मौसम से तालमेल बिठाकर रहने और एहतियात बरतने की सलाह मरीजों को दी।

संबंधित समाचार