खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिड डे मील का किया निरीक्षण, लिए नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खाद्य एवं औषधि विभाग ने जिले में विद्यालयों में बनने वाले मिड डे मील का निरीक्षण किया। आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में मिड डे मील के सैंपल लिए  गए। खाद्य एवं औषधि विभाग के अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक व उच्च …

हरदोई। खाद्य एवं औषधि विभाग ने जिले में विद्यालयों में बनने वाले मिड डे मील का निरीक्षण किया। आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में मिड डे मील के सैंपल लिए  गए। खाद्य एवं औषधि विभाग के अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के आधा दर्जन से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।

टीम ने विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया। विभागीय टीम ने जूनियर हाई स्कूल हरदेव गंज जूनियर , जूनियर हाई स्कूल संडीला गंगारामपुर ,बिलग्राम के मैदान पुरा ,जूनियर हाई स्कूल पिहानी, उच्च माध्यमिक विद्यालय पसनेर सहित 8 विद्यालयों में मिड डे मील के विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम द्वारा 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

संबंधित समाचार