धान खरीद केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। धान खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो और अधिक से अधिक किसानों का धान खरीदा जाए। इसके लिए जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्रों पर मंगलवार को जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने मंगलवार को मंडी परिषद माधौगंज और सांडी मंडी का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने सरकारी …

हरदोई। धान खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो और अधिक से अधिक किसानों का धान खरीदा जाए। इसके लिए जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्रों पर मंगलवार को जाकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार ने मंगलवार को मंडी परिषद माधौगंज और सांडी मंडी का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने सरकारी धान क्रय केंद्रों की स्थितियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि बारदाना की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि किसानों को धान खरीदने में किसी प्रकार की लापरवाही करने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मंडी में इधर-उधर अतिक्रमण किए आढ़तियों से अतिक्रमण हटाने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मंडी में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने खरीद केंद्र प्रभारियों को किसानों का धान लेने में किसी प्रकार की आनाकानी न करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह किसी किसान को परेशानी हो तो अब धान खरीद कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है। जिला अधिकारी के संज्ञान में ला सकता है। साथ ही कहा कि कृषकों को परेशान करने वाले कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार